फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में ओपीडी 800 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में रोजाना ओपीडी 800 के आंकड़े को पार कर रही है। अस्पताल में रोजाना 800 से 900 मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। इनमें से ज्यादातर मरीज सर्दी, खांसी, बुखार और हड्डी रोगों के आ रहे हैं। सर्दियों के मौसम के कारण अस्पताल में इस माह ओपीडी बढ़ी है। इससे पूर्व रोजाना 500-600 ओपीडी रहती थी। चिकित्सकों ने लोगों को ठंड के मौसम में सावधानियां बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में रोजाना मरीज उपचार व दवाइयां लेने आ रहे हैं। ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। सुबह नौ बजे से ही लोग पर्ची लेने के लिए कतारों में खड़े हो रहे हैं। अस्पताल में पर्ची मिलना दस बजे से शुरू हो रही है। वहीं चिकित्सकों की कमी के कारण भी मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चिकित्सकों ने लोगों को सर्दियों में गर्म कपड़े पहनने, गले व छाती को ढक कर रखने की सलाह दी है। वहीं हड्डी रोगों के लिए चिकित्सकों ने मरीजों को रोजाना व्यायाम करने व धूप सेेंकने की सलाह दी है। चिकित्सकों का कहना है कि सर्दियों के मौसम में लोग लापरवाही बरत रहे हैं। इस कारण रोजाना ओपीडी में वृद्धि हो रही है।
उधर, एमएस डॉ. अर्चना सोनी का कहना है कि वर्तमान में अस्पताल में रोजाना 800-900 ओपीडी हो रही हैं। जो कि पूर्व की संख्या से अधिक है। उन्होंने लोगों को ठंड से बचने के लिए सावधानियां बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें