जाहू(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू का वार्षिक समारोह शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर एसडीएम भोरंज नरेंद्र चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में सालभर शिक्षा, खेल व अन्य गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावी बच्चों को सम्मानित किया जाता है। ऐसे में विद्यार्थियों को स्कूल की सभी गतिविधियों में हिस्सा लेना चाहिए। प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस दौरान स्कूली छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
छात्रों ने लच्छी-लच्छी लोक गलांदे... पर प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। मुख्यातिथि ने स्कूल के विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल रहे छात्रों को इनाम देकर सम्मानित किया। इस दौरान अमन वर्मा को सर्वश्रेष्ठ छात्र व पलक चंदेल को सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष पवन शर्मा, पंचायत प्रधान राजू, पूर्व प्रधान एवं स्वतंत्रता सेनानी राम लाल, पूर्व प्रधान रोशन लाल शर्मा, सोनवीर, रविंद्र, राकेश ठाकुर, रामेश्वर, विजय ठाकुर, पवन ठाकुर, सौरभ शुक्ला, राज कुमार, मनोहर शर्मा, जोगिंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।