अवाहदेवी(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबोह का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह वीरवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर इंस्पेक्शन अजय पटियाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि के साथ सर्वेक्षण टीम के सदस्य कमलेश सुमन व कुसुम लता भी उपस्थित रहीं। स्कूल के प्रधानाचार्य जगत राम शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस मौके पर बच्चों ने सरस्वती वंदना पेश की। प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी तथा स्कूल की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कीं। जिनमें देश भक्ति के गाने, हिमाचली, पंजाबी गाने और लघु नाटक प्रस्तुत किए गए। देश है मेरा स्वर्ग..., देश मेरा रंगीला..., असां रा हिमाचल..., वो किशना है..., जीना पहाड़ां दा..., रोहडू जाना मेरी आमिये.. आदि गानों पर प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। इसके इलावा लघु नाटिकाएं प्रस्तुत करके नशे के प्रति, स्वास्थ्य के प्रति, बुजुर्गों के प्रति आदर, दहेज प्रथा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। मुख्यातिथि ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। इस मौके पर एसएमसी प्रधान चतर सिंह, पंचायत प्रधान प्रमिला देवी, उपप्रधान केहर सिंह, ज्ञान चंद, लश्करी राम, धर्म सिंह, अमर सिंह, विक्रम सिंह, सर्वा राम, रोशन लाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।