फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बडैहर पंचायत में मिला मृत सांभर

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। भोरंज उपमंडल के अंतर्गत आने वाली पंचायत बडैहर में सोमवार सुबह लगभग 7 बजकर 40 मिनट पर एक मृत नर सांभर मिला। सांभर पंचायत बडैहर के साथ लगते जिला मंडी के जंगलों से रास्ता भूल गया था। कुछ वर्ष पूर्व भी जाहू में एक सांभर पकड़ा था, जो कि साथ लगते जिला मंडी के जंगलों का बताया जाता था।
विज्ञापन

त्रिलोकपुर जंगल के फॉरेस्ट गार्ड नरेश कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह बडैहर के उपप्रधान विजय डोगरा ने सूचित किया कि चमन लाल के घर के पास एक सांभर मृत पड़ा हुआ है। इस पर नरेश कुमार घटनास्थल पर पंहुचे। उसने उच्च अधिकारियों को सूचित किया और आगामी कार्रवाई की गई। सांभर का वजन लगभग दो क्विंटल बताया जा रहा है। गांववासियों ने बताया कि सुबह बस की आवाज सुनकर सांभर ने डर से दो मंजिला मकान से छलांग लगा दी, जिससे सांभर मुंह के बल गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। सांभर का पोस्टमार्टम भी करवाया गया। इस पर कमेटी गठित कर सांभर को त्रिलोकपुर जंगल में जला दिया गया। इस मौके पर आरओ अग्घार मनसा राम शर्मा, बीओ केदार नाथ व जाहू पुलिस चौकी के कर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें