फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: टिक्कर में सीढि़यों से गिरने पर 51 वर्षीय अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र सुजानपुर के अंतर्गत टिक्कर गांव में सीढिय़ों से गिरकर 51 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई है। हंसराज पुत्र भगत सिंह निवासी टिक्कर डाकघर भलेठ शनिवार आधी रात को शौच जाने के लिए उठा। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से वह सीढिय़ों से नीचे जा गिरा। परिजनों ने घायल अवस्था में हंसराज को सिविल अस्पताल सुजानपुर पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के लिए रेफर कर दिया। जहां पर उपचार के दौरान रविवार सुबह व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। एसपी हमीरपुर पदम चंद ने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें