फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: देश विदेश से 500 अध्यापकों ने प्रस्तुत किए शोध पत्र

Sat, 13 Sep 2025 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सुजानपुर महाविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के समापन पर शिक्षाविद। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर में पर्यावरण सतत विकास और आपदा प्रबंधन विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुक्रवार को संपन्न हुआ। समापन समारोह में नादौन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल गौतम बतौर मुख्यअतिथि उपस्थित हुए।
विज्ञापन

उन्होंने महाविद्यालय को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक जागरूकता वाले कार्यक्रमों को करने का आह्वान किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. विभा ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की रूपरेखा साझा की। उन्होंने कहा कि इस संगोष्ठी में देश और विदेश से 500 अध्यापकों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत प्रस्तुत किए।
इसके उपरांत इस सम्मेलन के संयोजक प्रो. राजीव ठाकुर ने सम्मेलन का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। तदोपरांत प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों से आए हुए विभिन्न विषयों के आचार्यों के लिए पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार भनवाल ने सम्मेलन में ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रदेश, देश और विदेश से जुड़े हुए समस्त प्रतिभागियों का इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में भाग लेने के लिए धन्यवाद किया। कार्यक्रम का समापन पौधरोपण के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें