फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण में 50 हजार को लगेगी कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। उपायुक्त देवाश्वेता बनिक ने कहा कि तृतीय चरण में 60 वर्ष से अधिक आयु और 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग के गंभीर रोगियों को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में निशुल्क टीके लगाए जाएंगे। हमीरपुर जिला में लगभग 50 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। वे सोमवार को कोविड-19 महामारी की रोकथाम एवं नियंत्रण के दृष्टिगत गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक को संबोधित कर रही थी।
विज्ञापन

इसमें कोविड-19 टीकाकरण के तृतीय चरण के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। इसके लिए कोविन एप पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाने के साथ-साथ टीकाकरण सत्र पर ऑनसाइट पंजीकरण भी करवाया जा सकता है। 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को मेडिकल काउंसिल से मान्यता प्राप्त मेडिकल प्रेक्टिशनर से जारी गंभीर बीमारी से संबंधित प्रमाणपत्र साथ लाना होगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए स्वेच्छा से आगे आएं और इस महामारी के प्रसार को रोकने में सहयोग दें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों से इस बारे में ग्राम स्तर तक जागरूकता लाने के लिए सघन कार्य योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए।
जिले में अभी तक 5418 पंजीकृत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं में से 4504 को टीके लगाए जा चुके हैं। इसी प्रकार राजस्व विभाग के 408 में से 317, पंचायतीराज संस्थानों के 479 में से 310 तथा पुलिस और गृहरक्षक पंजीकृत 1443 में से 1025 कर्मियों को टीके लगाए जा चुके हैं। शहरी निकाय के 34 प्रतिशत वर्करों को टीके लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें