फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

470 छात्रों को मॉडल बनाने को मिलेगी राशि

Fri, 01 Apr 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञान मॉडल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला के 470 छात्रों को मॉडल बनाने के लिए राशि मिलेगी। इंस्पायर अवार्ड के तहत छात्रों को राशि का प्रावधान है। स्कूल स्तर से छात्रों का चयन इंस्पायर अवार्ड की राशि के लिए हुआ है। चयनित छात्रों को पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग छात्रों के बैंक खाते में राशि डालेगा।
विज्ञापन


सभी छात्रों की बैंक डिटेल 31 मार्च तक मांगी गई थी। जिला स्तर पर अब छात्रों के नामों की सूची राज्य स्तर पर भेजी जाएगी। शिक्षा विभाग की माने तो स्कूलों के 470 छात्रों ने इंस्पायर अवार्ड के लिए दावेदारी जताई है। जिला स्तर के लिए इनका चयन हुआ है।

करीब सात स्कूलों से छात्रों के नामों की सूची अभी तक विभाग को नहीं मिली है। बैंक खाते का सही विवरण न देने की वजह से इन स्कूलों के छात्र मॉडल की राशि से वंचित हो सकते हैं। विभाग ने सभी स्कूलों से 31 मार्च तक छात्रों के नामों की सूची और बैंक खाते का ऑनलाइन विवरण भेजने को कहा था।
विज्ञापन


अभी तक सात स्कूलों के छात्रों के नाम विभाग के पास नहीं पहुंचे हैं। इन स्कूलों के छात्र योजना की राशि से वंचित हो सकते हैं। जिला स्तर पर बाल विज्ञान प्रदर्शनी जून माह में लगाई जाएगी जिसमें छात्र अपने मॉडल प्रस्तुत करेंगे।

470 छात्रों को मॉडल बनाने के लिए राशि मिलेगी। नामों की सूची राज्य स्तर के लिए भेजी जा रही है। सात स्कूलों के छात्र आवेदन नहीं कर पाए हैं। योजना की राशि से इन छात्रों को वंचित होना पड़ सकता है।
विज्ञापन


- अश्वनी चंबयाल, जिला विज्ञान पर्यवेक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें