फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 47 वर्षीय महिला ने पानी के टैंक में कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्रेशन की मरीज बताई जा रही, साड़वीं गांव की घटना
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा

संवाद न्यूज एजेंसी

गलोड़ (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत उटप्प के गांव साड़वीं में शुक्रवार सुबह सात बजे महिला ने गांव में बने पानी के टैंक में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के दस बजे के करीब परिजनों को पता चला और पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि साड़वीं गांव की 47 वर्षीय अंजना कुमारी पत्नी सुरजीत कुमार पिछले एक माह से डिप्रेशन में थी और दवाई खा रही थी।
विज्ञापन



महिला ने एक लड़की को गोद लिया है, जो जमा एक कक्षा की पढ़ाई कर रही है। पुलिस चौकी प्रभारी गलोड़ शशि पाल ठाकुर ने कहा कि महिला की पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें