भोरंज स्कूल में आयोजित ट्रायल में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत: संस्थान
- फोटो : udhampur news
जाहू(हमीरपुर)। मुख्यमंत्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में शनिवार को अंडर-14 वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। इस दौरान 39 स्कूलों से 300 खिलाड़ियों ने वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन और चैस के लिए ट्रायल दिए।
ट्रायल काशुभारंभ समग्र शिक्षा अभियान खंड परियोजना अधिकारी एवं स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल डोगरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रदान कीं। ट्रायल में उम्दा प्रदर्शन को देखते हुए निर्णायक कमेटी ने 46 खिलाड़ियों को चयनित किया।
इसमें वॉलीबाल में 12, कबड्डी में 12, खो-खो में 12, चैस और बैडमिंटन खेल के लिए 5-5 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। भोरंज खंड से चयनित खिलाड़ी हमीरपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमरोह में होने वाली जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खंड भोरंज का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस अवसर पर सहायक जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक हमीरपुर अश्वनी कुमार, पर्यवेक्षक एवं मुख्याध्यापक राजकीय उच्च पाठशाला नगरोटा गाजियां रविंद्र पटियाल, विनोद कुमार शारीरिक शिक्षक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ैहर और विभिन्न स्कूलों के शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे।