फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कमरे के अंदर जिंदा जला 45 वर्षीय व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत एक व्यक्ति की कमरे में जिंदा जलने से मौत हो गई है। व्यक्ति की पहचान राजिंदर कुमार (45) पुत्र हरि राम गांव दबसाई के रूप में हुई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तथ्यों की जांच की। मौके पर हीटर पर शव पड़ा हुआ था। राजिंदर शादीशुदा था और उसका अपनी पत्नी के साथ वैवाहिक विवाद था और पिछले 10 वर्षों से दोनों अलग-अलग रह रहे थे। प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि राजिंदर बिस्तर के कपड़ों सहित हीटर पर गिर गया।
विज्ञापन


इससे आग लग गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया गया है। धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह व्यक्ति मजदूरी का कार्य करता था। मामले में मौत के कारण पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होंगे। पोस्टमार्टम के लिए शव को मेडिकल कॉलेज में लाया गया है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें