बाल स्कूल हमीरपुर में इंस्पेक्टर लीगल मेट्रोलॉजी की लिखित परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की ओर से इंस्पेक्टर लीगल मेट्रोलॉजी और मार्केट सुपरवाइजर की लिखित परीक्षा हमीरपुर जोन में रविवार को करवाई गई। इंस्पेक्टर लीगल मेट्रोलॉजी (पोस्ट कोड 969) के पदों को भरने के लिए 920 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। यह परीक्षा हमीरपुर जोन के तीन केंद्रों में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित की गई।
लिखित परीक्षा में 417 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जबकि, 503 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित पाए गए। शाम के सत्र में मार्केट सुपरवाइजर (पोस्ट कोड 977) के पदों को भरने के लिए 1,247 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। यह परीक्षा भी हमीरपुर जोन के चार केंद्रों में दो से चार बजे तक आयोजित की गई। लिखित परीक्षा में 706 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जबकि, 541 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित पाए गए। आयोग सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि इंस्पेक्टर लीगल मेट्रोलॉजी व मार्केट सुपरवाइजर की लिखित परीक्षा रविवार को हमीरपुर जोन में ही आयोजित की गई। दोनों पोस्ट कोड के लिए सात सेंटर बनाए गए थे। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई।