बिझड़ी (हमीरपुर)। झोरघाट स्थित कुलजा माता मंदिर का जीर्णोद्धार पर 30 लाख खर्च हुए हैं। स्थानीय लोगों और कमेटी ने मंदिर को नया रूप दिया है। दखयोडा के नजदीक पड़ते इस मंदिर का इतिहास सदियों पुराना है। पहले यहां पर एक कमरे में मंदिर स्थापित था लेकिन, जब से मंदिर कमेटी का गठन हुआ, तब से लेकर अब तक यहां मंदिर कमेटी इसको हाईटेक करने के लिए करीब 30 लाख रुपये खर्च कर चुकी है। अब मंदिर पूरी तरह से सीसीटीवी से लैस है। मंदिर में कुलजा माता, सराय भवन, हवन कुंड, शिव मंदिर, शनिदेव का मंदिर आदि एक साथ हैं। माता कुलजा सभी के लिये वंशवृद्धि का कारक मानी जाती है। इसलिए जब भी किसी की शादी होती है तो सबसे पहले दूल्हा-दुल्हन कुलजा माता मंदिर आते हैं। पंजाब के रोपड़ से भी लोग यहां पहुंचते हैं। मंदिर कमेटी के प्रधान करतार चंद और सचिव ब्रह्मदत्त ने कहा कि कमेटी के गठन के बाद करीब 30 लाख रुपये मंदिर के जीर्णोद्धार पर खर्च किए गए हैं और चार कर्मचारी भी रखे हुए हैं।