फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरलीं में आग की भेंट चढ़ी दो मंजिला पशुशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सरलीं में आग की भेंट चढ़ी दो मंजिला पशुशाला
विज्ञापन

आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं, दमकल विभाग ने पाया काबू
आग की घटना से परिवार को एक लाख के नुकसान का अनुमान
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। विकास खंड बमसन की ग्राम पंचायत चमनेड़ के गांव सरलीं में एक पशुशाला जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अचानक पशुशाला में आग लग गई। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। देखते ही देखते पशुशाला की छत से धुआं और आग की लपटें निकलनी शुरू हुईं। परिजनों ने जब ऐसा देखा तो आग को बुझाने के प्रयास में जुट गए, लेकिन पशुशाला में रखे गए सूखे घास और लकड़ी ने एकाएक आग पकड़ ली। इस कारण पूरी पशुशाला आग की भेंट चढ़ गई। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को इस बात की सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।
विज्ञापन

इस अग्निकांड में संबंधित परिवार को करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सतीश कुमार निवासी गांव सरलीं डाकघर चमनेड़ तहसील और जिला हमीरपुर की दो मंजिला स्लेटपोश पशुशाला में अचानक आग लग गई। गौशाला से आग की लपटें उठता देख परिजनों ने शोर मचाना शुरू किया और आग बुझाने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। इसके बाद फायर ब्रिगेड का सूचित किया गया। आग से पशुशाला सहित घास और इमारती लकड़ी भी राख हो गई। जिस समय यह घटना हुई, उस समय पशु बाहर ही बंधे थे। जिला अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र चौधरी का कहना है कि पशुशाला में आग लगने की सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल पर गई। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पशुशाला राख हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें