नादौन (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कन्या नादौन में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें बतौर मुख्यातिथि विधायक सुखविंद्र सिंह ठाकुर ने शिरकत की। स्कूल पहुंचने पर मुख्यातिथि का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रधानाचार्य गोविंद ठाकुर ने मुख्यातिथि को शाल और टोपी भेंटकर सम्मानित किया। इसके बाद प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
इसमें बच्चों ने पहाड़ी नाटी, पंजाबी गिद्दा, सामूहिक गान और देशभक्ति गानों पर प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। इसमें अंशिका, रिधिका, खुशबू, वैशाली, शिखा, अनु, आंचल, संजना, यशस्वी, कृति, श्वेता, दीक्षा, अंकिता आदि शामिल रहीं। इस दौरान उन्होंने स्कूल के लिए 21000 रुपये प्रोत्साहन राशि भेंट की। इस अवसर पर कैप्टन पृथ्वी चंद, सुनील बिट्टू, रीना देवी, राजीव भाटिया, पार्षद मनोरमा, संतोष कुमारी, सुनीता देवी, अंजना, सोहन लाल, ज्ञान चौधरी आदि उपस्थित रहे।