फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश मेरा रंगीला...पर प्रस्तुति देकर लूटी वाहवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
राधा तेरी चुनरी पर प्रस्तुति देकर छात्रों ने खूब वाहवाही लूटी
विज्ञापन

एचबीएन पब्लिक स्कूल ननोट के मेधावी सम्मानित
विधायक राजेंद्र राणा ने किया पुरस्कृत
अमर उजाला ब्यूरो
सुजानपुर (हमीरपुर)। एचबीएन पब्लिक स्कूल ननोट का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह वीरवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह में विधायक राजेंद्र राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुरेश कुमार ने की। स्कूल पहुंचने पर मुख्यातिथि का भव्य स्वागत किया गया। समारोह का शुभारंभ सरस्वती बंदना और दीप प्रज्वलन से हुआ। समारोह में छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छात्रों ने देश मेरा रंगीला..., तू कितनी अच्छी है..., ऐ मेरे वतन के लोगो..., राधा तेरी चुनरी... आदि गानों पर प्रस्तुति देकर छात्रों ने खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर स्कूल की गतिविधियों की जानकारी दी। मुख्यातिथि विधायक राजेंद्र राणा ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की और अपनी ओर से स्कूल प्रशासन को 15 हजार की राशि भेंट की। स्कूल प्रशासन ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने मेधावी और वार्षिक गतिविधियों में अव्वल रहे अभिषेक, पंकज, राहुल, गौरव, कार्तिक शर्मा, अभय, साहिल, मोहित, सुनिधि, कृतिका, ईरा आदि छात्रों को सम्मानित किया। इस मौके पर सुजानपुर पंचायत समिति के पूर्व उपाध्यक्ष लेखराज ठाकुर, युकां प्रवक्ता अभिषेक राणा, पंचायत प्रतिनिधि, बच्चों के अभिभावक और बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें