भोटा (हमीरपुर)। पुलिस चौकी भोटा के तहत राधा स्वामी चौक पर मंगलवार को स्कूटी और ट्राले में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें स्कूटी सवार दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोटा में उपचार दिया गया। हालांकि आपसी समझौते के कारण पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है। मंगलवार को खंगालता निवासी युगल किशोर और उसकी माता निर्मला देवी स्कूटी पर हमीरपुर से भोटा की तरफ जा रहे थे कि अचानक भोटा से अग्घार की तरफ जा रह ट्राले के साथ टक्कर हो गई। इससे वह घायल हो गए। स्वास्थ्य केंद्र भोटा में प्राथमिक उपचार देकर उन्हें छुट्टी कर दी गई है। इस संबंध में पुलिस चौकी भोटा प्रभारी सुखदेव ने कहा कि आपसी समझौते के कारण मामला दर्ज नहीं हुआ है।