फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

209 अपात्र परिवारों को बीपीएल से किया बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर में फर्जी गरीब बनकर रह रहे परिवारों पर सरकार ने नकेल कस दी है। सरकारी सर्वे के तहत शहर में बीपीएल श्रेणी में रहने वाले परिवारों की संख्या पहले 352 थी। जो अब मात्र 143 रह गई है। 209 अपात्र परिवारों को सुजानपुर शहर की बीपीएल सूची से बाहर कर दिया है। नगर परिषद सुजानपुर की वीरवार को आयोजित मासिक बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष अशोक मेहरा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

मासिक बैठक में नगर परिषद अधिकारी किशोरी लाल ठाकुर और नगर परिषद उपाध्यक्ष कमलेश चौधरी समेत सभी वार्डों के पार्षद उपस्थित रहे। अध्यक्ष ने बताया कि आने वाले दिनों में खंड स्वास्थ्य अधिकारी की अगुवाई में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 70 वर्ष पूरी कर चुके लोगों को राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली पेंशन के बारे में जागरूक किया जाएगा। बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा की गई। अध्यक्ष ने बताया कि शहर के सभी वार्डों में आने वाले दिनों में दो-दो लाख रुपये की लागत से विकास कार्य करवाए जाएंगे। नए विकास कार्यों के साथ-साथ पुराने कार्यों को भी पूरा करवाया जाएगा। इसके साथ सुजानपुर में बने बस स्टैंड को प्रस्तावित स्थान डोली में ले जाने के बारे में भी कहा गया। अन्य प्रस्ताव के तहत बस स्टैंड सुजानपुर में 20 मिनट से पहले कोई भी बस नहीं पहुंचेगी। समयसारिणी के बीच बस यहां आएगी और सवारियां उतार कर और बस में सवारियां बैठा कर प्रस्थान करेंगी। ज्यादा पहले और समयसारिणी वाले नियम को तोड़ने वाली बसों के चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसकी एक प्रतिलिपि थाना प्रभारी सुजानपुर, उपमंडल अधिकारी सुजानपुर को भेजने पर भी सहमति बनाई गई। अध्यक्ष अशोक मेहरा ने बताया कि हाल ही में सुजानपुर शहर में सरकारी सर्वे के तहत बीपीएल परिवारों की छानबीन की गई। आने वाले दिनों में सभी वार्डों का दौरा करके पात्र परिवारों को बीपीएल सूची में शामिल किया जाएगा। जबकि अपात्र परिवारों को बीपीएल सूची से निकाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें