फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में रिक्त पड़े लाइब्रेरियन के पदों को भरने के लिए सीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश असिस्टेंट लाइब्रेरियन एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को हमीरपुर में मुख्यमंत्री से मिला। उन्होंने सीएम से तीन प्रमुख मांगों को पूरा करने की मांग उठाई है। एसोसिएशन के महासचिव विकास ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में असिस्टेंट लाइब्रेरियन को अलग-अलग वेतन दिए जा रहे है। एक ही पद और समान कार्य करने वाले असिस्टेंट लाइब्रेरियन को अलग-अलग वेतनमान दिया जाना न्यायसंगत नहीं है।
विज्ञापन

विकास ने कहा कि असिस्टेंट लाइब्रेरियन को एक समान वेतन दिया जाए। असिस्टेंट लाइब्रेरियन जिस पद पर नियुक्त होते हैं उसी पद पर ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं। जबकि कॉलेज लाइब्रेरी में लाइब्रेरियन के 95 पद रिक्त पड़े हुए हैं। एसोसिएशन ने मांग उठाई कि रिक्त पड़े लाइब्रेरियन के सभी पद पदोन्नति से शीघ्र भरे जाएं। वर्तमान में उच्च शिक्षा विभाग में 750 के लगभग असिस्टेंट लाइब्रेरियन के पद रिक्त पड़े हुए हैं। प्रदेश के कुछ मॉडल स्कूल भी बिना लाइब्रेरियन के चल रहे हैं। उन्होंने मांग उठाई कि उच्च शिक्षा विभाग में रिक्त पड़े असिस्टेंट लाइब्रेरियन और लाइब्रेरियन के पदों को शीघ्र भरा जाए। इस मौके पर प्रदेश संयोजक विजय सिंह ढटवालिया, सुनील धीमान, मृदुला ठाकुर, कश्मीर सिंह, कौल दास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें