फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार हादसे में नादौन के व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। विकास खंड नादौन के बेला गांव निवासी टेक चंद (45) पुत्र भागा सिंह की सोमवार रात को कांगड़ा जिले के दौलतपुर चौक पर कार दुर्घटना में मौत हो गई। इस हादसे से गांव में माहौल गमगीन हो गया। कांगड़ा के दौलतपुर चौक पर कार में नादौन की ओर आते समय सामने से आ रहे एक ट्राले से सीधी टक्कर होने से चालक टेक चंद की मौत हो गई।
विज्ञापन

इस घटना में उसी कार में सवार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नादौन मनिंद्र डिंपल कटोच को भी चोटें आई, परंतु वह बाल-बाल बचे। टेक चंद के अचानक निधन पर क्षेत्र में माहौल गमगीन हो गया। टेक चंद पेशे से चालक था और अविवाहित था। वह किसी काम से डिंपल कटोच के साथ कांगड़ा गए थे। रास्ते में ट्राले से टक्कर हो जाने के बाद टेक चंद की मौत हो गई, जबकि डिंपल कटोच घायल हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। वहीं परिजनों ने मंगलवार को नादौन में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है। सांसद अनुराग ठाकुर, एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, महामंत्री पवन शर्मा ने गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें