फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिझड़ी-उखली सड़क के विस्तारीकरण का कार्य पड़ा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर) उपमंडल बड़सर के अंतर्गत पड़ती बिझड़ी से उखली सड़क के विस्तारीकरण का कार्य जल्द पूरा न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क से उड़ती धूल लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। कार्य को पूरा करने की समय सीमा खत्म हो चुकी है। लेकिन, अभी तक कार्य बीच में लटका हुआ है। करोड़ों की लागत से होने वाला यह कार्य 17 नवंबर 2016 को शुरू हुआ। इसे 16 जून 2018 तक पूरा किया जाना जाना था लेकिन, इस कार्य को संबंधित ठेकेदार अधूरा छोड़ दूसरे कार्य पर लगा हुआ है।
विज्ञापन

इस सड़क पर अभी तक टारिंग का काम शुरू नहीं हो पाया है। टारिंग न होने से सड़क पर डाली मिट्टी और पत्थर उखड़ना शुरू हो गए हैं। सड़क पर बिखरी पड़ी बजरी के चलते दोपहिया वाहन चलाना काफी मुश्किल हो गया है। बल्ह बिहाल, धंगोटा और पैरवीं गांवों के लोग इस समस्या से काफी परेशान हैं। इनके मकानों पर धूल जम रही है। इसके साथ दुकानदारों के सामान पर भी धूल गिर रही है। लोगों में रजनीश कुमार, सानिया शर्मा, राम चंद, नरेश कुमार, राजकुमार, दलीप सिंह, संजय ठाकुर, अभिषेक शर्मा आदि ने सरकार से मांग की कि सड़क के कार्य को दोबारा से शुरू करवाया जाए। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग बड़सर के सहायक अभियंता अनिल शर्मा ने कहा कि अतिरिक्त कार्य होने से ज्यादा समय लगा है। शीघ्र ही टारिंग का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें