फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर में जवान समेत दो घायल

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत बड़ा सड़क पर जंगलू गांव में बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में दो युवक घायल हो गए हैं। इनमें से एक युवक की हालत नाजुक है और अन्य की हालत स्थिर है। गंभीर घायल युवक को नादौन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बाइक सवार अरुण पुत्र दिलीप सिंह निवासी चोड़ू ने बताया कि वह अपने ही गांव के युवक बाइक चालक मनोज पुत्र भाग सिंह के साथ नादौन की ओर आ रहा था। जंगलू गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर के साथ बाइक की टक्कर हो गई। अरुण ने बताया कि वह उछल कर ट्रैक्टर चालक की सीट पर जा गिरा। जबकि दूसरा युवक सड़क पर गिर गया। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया। मनोज कुछ समय पूर्व ही सेना में भर्ती हुआ है। डा. बीएस राणा ने बताया कि गंभीर हालत के कारण मनोज को टांडा रेफर किया गया है। थाना प्रभारी नादौन महेंद्र सिंह का कहना है कि मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें