फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटरिंग करते 33 केवी की चपेट में आया मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर में बुधवार को एक प्रवासी मजदूर करंट लगने से झुलस गया। जिसे उपचार के लिए पहले मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल (आरपीजेएमसी) टांडा रेफर कर दिया गया। घायल प्रवासी मजदूर की पहचान 18 वर्षीय शिव कुमार पुत्र रतन लाल के रूप में हुई है। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि वह कहां का रहने वाला है।
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। बुधवार सुबह साढ़े दस बजे शिव कुमार नादौन चौक पर निर्माणाधीन भवन में काम कर रहा था। मकान की छत पर लेंटर डालने के लिए शटरिंग का कार्य चला हुआ था। मजदूर जैसे ही छत पर सरिया लेकर खड़ा हुआ, छत के साथ से गुजर रही 33 केवी बिजली की लाइन ने उसे खींच लिया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। साथी मजदूरों ने घायल युवक को हमीरपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे आरपीजेएमसी टांडा रेफर कर दिया गया। वहीं मेडिकल कॉलेज बनने के बाद भी आए दिन हमीरपुर से रेफर किए जा रहे मरीजों के चलते लोग स्वास्थ्य विभाग पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब हमीरपुर में क्षेत्रीय अस्पताल था तो सुविधाएं भी छोटे अस्पताल के दर्जे की थीं, लेकिन अब हमीरपुर में मेडिकल कालेज बन चुका है। उधर, एसएचओ हमीरपुर संजीव गौतम ने कहा कि पुलिस को प्रवासी मजदूर के करंट से झुलसने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है कि करंट किस वजह से लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें