फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरोटा गाजियां अग्निकांड : पिता टांडा में, बेटा पीजीआई रेफर

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज के तहत गांव नगरोटा गाजियां में अग्निकांड में जले साढ़े तीन वर्षीय विवेन को टांडा अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया है। हालत गंभीर होने पर बच्चे के परिजन बेटे को लेकर रविवार को चंडीगढ़ रवाना हो गए हैं। जबकि, पिता योगेश कुमार टांडा में ही भर्ती है। शुक्रवार शाम को घर में आग लगने से 28 वर्षीय शिल्पा देवी की मौत हो चुकी है। जबकि पति और बेटा आग से बुरी तरह झुलस गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस थाना हमीरपुर के तहत ताल पंचायत के अमनेड़ गांव में मकान में आग लगने से झुलसे 9 साल का बेटा और उसका पिता टांडा में उपचाराधीन हैं। वीरवार शाम जब माता-पिता गोशाला में भैंस की देखभाल कर रहे थे तो पीछे से घर में आग लग गई और कमरे में सो रही 11 साल की बेटी अंशिका और 9 साल का बेटा सूर्यांश झुलस गया। बेटी ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था। जबकि बच्चों को बचाते हुए पिता संजय कुमार भी गंभीर रूप से झुलस गया। बाप और बेटा दोनों टांडा में उपचाराधीन हैं। उधर, एसएचओ हमीरपुर संजीव गौतम ने कहा कि बाप-बेटा टांडा अस्पताल में भर्ती हैं और दोनों की हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें