धनेटा(हमीरपुर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला किटपल में अब हिंदी माध्यम के साथ-साथ अंग्रेजी माध्यम में भी बच्चों को पढ़ने का अवसर मिलेगा। स्कूल कमेटी और अध्यापक वर्ग ने स्कूल में बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने का निर्णय लिया है। इस निर्णय का गांववासियों ने स्वागत किया है। स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा कि नए सत्र में बच्चे हिंदी माध्यम के साथ अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई कर सकेंगे। इससे बच्चों को लाभ मिलेगा। शिक्षा गुणवत्ता में सुधार और सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या को बढ़ाने के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।