रंगस(हमीरपुर)। आईटीआई रैल में वीरवार को महिला एवं पुरुष वर्ग की जिला स्तरीय खेेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस मौके पर पूर्व प्रधान ज्ञान चंद शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इस खेल प्रतियोगिता में हुए फाइनल मुकाबलों में वॉलीबाल में मां ज्वालाजी आईटीआई ने आईटीआई समीरपुर को 3-0 से पराजित किया। वहीं कबड्डी में मां ज्वाला ने नादौन को 48-38, बास्केटबाल में मां ज्वाला ने लंबलू को 19-16 से पराजित किया। इस मौैके पर प्रधानाचार्य रणवीर सिंह परमार, सुभाष शर्मा और राजेश कुमार ने मुख्यातिथि का धन्यवाद किया। इस मौके पर आईटीआई सुजानपुर के प्रधानाचार्य दिलबाग सिंह चौहान, भोरंज के प्रधानाचार्य डीएन पटियाल, कपिल ठाकुर, मोहिंद्र पाल आदि उपस्थित रहे।