फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में कृतिका प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय भोरंज में सोमवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें भाषण, प्रश्नोत्तरी, रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता शामिल रहीं। इन प्रतियोगिताओं में बतौर मुख्यातिथि प्राचार्य डॉ. राकेश शर्मा ने शिरकत की। भाषण प्रतियोगिता में बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर की कृतिका ने प्रथम, नवीन ठाकुर ने दूसरा और रिया चंदेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में बीएससी छठे सेमेस्टर की तान्या ने प्रथम, भारती ने दूसरा और बीए छठे सेमेस्टर की अनुबाला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मेहंदी प्रतियोगिता में बीए चतुर्थ सेमेस्टर की इंदु ने प्रथम, बीकॉम की अंजलि ने दूसरा और बीएससी की प्रियंका ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विज्ञान संकाय ग्रुप ने प्रथम, वाणिज्य संकाय के ग्रुप ने दूसरा और बीसीए ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं का आयोजन डॉ. रमन कुमार, डॉ. विजय ठाकुर, डॉ. ईशा धीमान और डॉ. अनीता कुमारी के नेतृत्व में किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. सुनील कुमार, डॉ. विजय ठाकुर, डॉ. अंजना कुमारी, डॉ. सरोज और डॉ. मंजू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें