हमीरपुर। जिला खाद्य नियंत्रक विभाग ने वीरवार को हमीरपुर जिला के अंतर्गत आते उपमंडल बड़सर की दुकानों में छापेमारी की। इस दौरान विभाग की टीम ने सब्जियों और ढाबा संचालकों को रेट लिस्ट चस्पां करने के निर्देश दिए। छापेमारी के दौरान तीन दुकानदारों से प्रतिबंधित पॉलीथिन के बैग बरामद हुए। जिनसे मौके पर छह हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। जिला खाद्य नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने कहा कि विभाग की यह कार्रवाई पूरे जिला में आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि नियमों की अवहेलना किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं होगी।