फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 मार्च का पिलाई जाएगी पल्स पोलिया की दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जिला में 11 मार्च को पांच वर्ष आयु तक के 38,155 बच्चों को पल्स पोलियो प्रतिरक्षण खुराक पिलाई जाएगी। हमीरपुर में पोलियो खुराक पिलाने के लिए 282 बूथ और शहरी क्षेत्र में 18 बूथ लगाए गए हैं। इस दौरान निरीक्षण के लिए 56 पर्यवेक्षक भी लगाए गए हैं। अभियान के लिए 1128 सदस्यों की तैनाती की गई है। इस मौके पर बस स्टैंड में ट्रांजिट टी लगाई गई है जो बस स्टैंड में आने वाले बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सवित्री कटवाल ने कहा कि पोलिया प्रतिरक्षण की दवा सभी बूथों एवं ट्रांजिट टीमों द्वारा 11 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें