फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला और परमाणू के लिए दो नई बसें शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सुजानपुर (हमीरपुर)। परिवहन विभाग हिमाचल प्रदेश ने उपमंडल सुजानपुर को दो नई बसें लगाकर क्षेत्रवासियों को तोहफा दिया है। निगम की दोनों ही बसों का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया है। पालमपुर से शिमला नॉन स्टॉप बस सुविधा और दूसरी पालमपुर से परमाणु बस सुविधा का विधिवत शुक्रवार को शुभारंभ हुआ है। दोनों ही बसें सुजानपुर से होते हुए आगे प्रस्थान करेंगी। दोनों बसों के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को खासकर प्रदेश की राजधानी शिमला और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ जाने वालों को सबसे ज्यादा सहूलियत होगी। शिमला नॉन स्टॉप बस पालमपुर बस स्टैंड से प्रात: 4:10 पर चलेगी और सुजानपुर 5:10 बजे पहुंचेगी। करीब 15 मिनट रुकने के बाद यह बस यहां से 5:30 बजे शिमला वाया हमीरपुर के लिए प्रस्थान करेगी। दूसरी बस पालमपुर बस स्टैंड से प्रात: 10:45 निकलेगी और सुजानपुर 12:00 बजे पहुंचेगी। यहां से पहुंचने के बाद 15 मिनट इंतजार कर वाया जीहन बड़ा होते हुए आगे प्रस्थान करेगी। नॉन स्टॉप पालमपुर शिमला बस 11:30 बजे शिमला पहुंचेगी और उसके बाद उसी दिन 2:20 पर शिमला से पालमपुर के लिए वापसी करेगी। इस बस से प्रदेश की राजधानी शिमला में जाने वाले लोगों को एक दिन में ही पहुंचने और वहां पर कार्य करके उसी दिन घर वापसी करने की सुविधा मिलेगी। फ्लाइंग स्क्वायड बैजनाथ डिपो प्रभारी जितेंद्र सिंह पाल ने बताया शुक्रवार को दोनों निगम की बसों की शुरुआत करवा दी गई है। क्षेत्र वासियों की मांग पर राज्य सरकार ने इन्हें शुरू करवाया है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें