फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को पसंद आए परीक्षा के तनाव पर मोदी के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर मेें हजारों छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को पीएम का परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। परीक्षा के तनाव पर मोदी के टिप्स को बच्चों ने खूब पसंद किया। महाविद्यालय के परीक्षा भवन में करीब तीन हजार छात्रों ने इस कार्यक्रम को देखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से परीक्षाओं में तनाव को दूर रखने के बारे में दिए गए तर्कों से छात्र काफी प्रभावित हुए। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में भी छात्रों ने प्रधानमंत्री के इस लाइव प्रसारण को देखा। प्रधानाचार्य मंजू ठाकुर ने कहा कि छात्रों को प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए टिप्सों से छात्रों का परीक्षा का भय कम होगा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कक्कड़ में शुक्रवार को सभी छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए पारस्परिक संवाद को बड़े उत्साह से देखा और सुना। इस अवसर पर अध्यापक शशी कुमार राजेश, प्रवीण, अरुण, अजय, अक्षय, राजेश, रविकांत, रमेश, स्वेता, जीवनलता, कमल, मनीष, विजय, गगन आदि उपस्थित रहे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ककड़ियार में छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद के संवाद का सीधा प्रसारण देखा। राजकीय महाविद्यालय धनेटा के छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। इस मौके पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहन्वी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाल बाल हमीरपुर, सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन, राजकीय महाविद्यालय बड़सर, राजकीय महाविद्यालय भोरंज और राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के विद्यार्थियों ने संवाद सुना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें