फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष बच्चों की जरूरतों को पूरा करने के लिए दिए टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष बच्चों की जरूरतों को पूरा करने के दिए टिप्स
विज्ञापन

नादौन(हमीरपुर)। जिला के तीन शिक्षा खंडों के विशेष बच्चों के लिए शिविर डाईट गौना करौर में आयोजित किया गया। शिविर हमीरपुर, सुजानपुर और भोरंज के विशेष बच्चों के लिए आयोजित किया गया। इस शिविर में 80 बच्चों और उनके अभिभावकों ने भाग लिया। शिविर में सीआरसी सुंदरनगर के विशेषज्ञों ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की जरूरतों को पूरा करने के लिए टिप्स दिए। इस टीम में हमीरपुर के चिकित्सक ने 13 बच्चों को कोरक्टिव सर्जरी के लिए चिन्हित किया गया। डाईट प्रधानाचार्य जगदीश कौशल ने बताया कि इन 13 बच्चों को भविष्य में कोरक्टिव सर्जरी की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। एसएसए के मीडिया प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि कैंप में सीडब्ल्यूएसएन के समन्वयक वीरेंद्र कुमार और राजू कश्यप विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि खंड बिझड़, गलोड़ और नादौन के बच्चों के लिए शिविर का आयोजन 3 फरवरी को किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें