फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम अरिंदम चौधरी ने निर्धारित मापदंड़ों की दी जानकारी

विज्ञापन
EVM
विज्ञापन
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर की मतगणना में नियुक्त सहायक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुक्रवार को बचत भवन में मतगणना का पूर्वाभ्यास निर्वाचन अधिकारी हमीरपुर क्षेत्र अरिंदम चौधरी की अध्यक्षता में करवाया गया। जिसमें मतगणना ड्यूटी में तैनात तमाम अधिकारियों तथा कर्मचारियों को मतगणना प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इस मतगणना पूर्वाभ्यास का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को प्रक्रिया से अवगत करवाना है ताकि 18 दिसंबर, सोमवार को होने वाली मतगणना को तीव्रता एवं निर्धारित मापदंडों के अनुरूप संपन्न करवाया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को 18 दिसंबर को मतगणना केंद्र स्थानीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर में प्रात: 5 बजे पहुंचने के निर्देश दिए। एसडीएम ने मतगणना ड्यूटी में तैनात अधिकारियों तथा कर्मचारियों को अपने साथ पहचान पत्र लाने को कहा ताकि मतगणना केंद्र पर जाने के लिए उन्हेें किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि मतगणना ड्यूटी में तैनात प्रत्येक अधिकारी तथा कर्मचारी सुनिश्चित करें कि वह अपने साथ अपना मोबाइल न लाएं। नोडल अधिकारी विजय चौहान ने भी मतगणना पर्यवेक्षकों, मतगणना सहायकों के अतिरिक्त मतगणना केंद्र/ कक्ष में नियुक्त सहायक अधिकारियों/ कर्मचारियों को मतगणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें