फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला के सभी निर्वाचन क्षेत्रों की हमीरपुर में होगी मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर जिला के सभी पांचों निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना हमीरपुर ब्वॉयज स्कूल में 18 दिसंबर को होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त संदीप कदम ने बुधवार को मतगणना की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए कर्मचारियों को चुनाव आयोग की तरफ से प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ताकि मतगणना का कार्य सुचारु रूप से हो सके।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि सभी निर्वाचन क्षेत्रों की ईवीएम मशीनें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं तथा चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही मतगणना के पुख्ता प्रबंध भी किए जाएंगे। उन्होंने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को मतगणना की आवश्यक तैयारियों के पूर्व प्रबंध करने के भी दिशा निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मतगणना के दौरान मीडिया सेंटर भी स्थापित किया जाएगा। उपायुक्त संदीप कदम ने कहा कि इस दौरान हमीरपुर में यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए भी प्लान तैयार किया जा रहा है ताकि किसी भी स्तर लोगों को परेशानी नहीं झेलनी पड़े। उन्होंने राजनीतिक दलों के एजेंटों को भी समय पर प्रवेश पत्र बनाने की अपील की है। संदीप कदम ने कहा कि हमीरपुर के ब्वॉयज स्कूल में मतगणना केंद्रों में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इसकी वीडियोग्राफी भी की जाएगी। इस अवसर पुलिस अधीक्षक रमन मीणा, एडीएम रत्न गौतम सहित पांचों उपमंडलों के उपमंडलाधिकारी तथा तहसीलदार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें