धनेटा(हमीरपुर)। लर्निंग एनहांसमेंट प्रोग्राम (एलईपी) के तहत रंगस में आयोजित प्रशिक्षण शिविर का समापन शनिवार को हुआ। समापन समारोह में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बतौर मुख्यातिथि, जबकि विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे अपने स्कूलों में इस कार्यक्रम को जिम्मेदारी और उत्साह के साथ लागू करें, ताकि प्रत्येक बच्चा अपेक्षित दक्षता स्तर तक पहुंच सके। जिला नोडल अधिकारी पुनीत कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा शिविर 27 अक्तूबर से 1 नवंबर तक छह बैचों में आयोजित किया गया, जिसमें 336 शिक्षकों ने भाग लिया।
उन्होंने एलईपी 2.0 के उद्देश्यों और इसके विद्यालय स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 28 फरवरी 2026 तक सभी सरकारी स्कूलों में जीरो पीरियड की संचालित किए जाएंगे, जो प्रतिदिन सुबह 9:00 से 9:45 बजे तक आयोजित होंगे। इस दौरान मुख्य विषयों गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी पर केंद्रित शिक्षण सत्र करवाए जाएंगे।