हमीरपुर। धनेड़ पंचायत के ललीण गांव में पुलिस ने कार सवार दो युवकों से 334 ग्राम चरस पकड़ी है। आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है। थाना सदर की एक टीम शुक्रवार रात को यातायात गश्त पर थी।
इस दौरान ललीण गांव में एक कार को दस्तावेज जांचने के लिए रोका तो दोनों युवक घबरा गए। पुलिस को शक होने पर जब कार की तलाशी ली तो उसमें से 334 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान राजीव निवासी गांव ननावां (बड़सर) और रविंद्र निवासी गलोड़ के रूप में हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।