हमीरपुर। केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर ने बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2023-24 का वार्षिक अकादमी परिणाम घोषित किया। विद्यालय के परीक्षा प्रभारी रोमा टेगटा ने परिणाम को तैयार करने के लिए अपनाई गई प्रणाली व प्रक्रिया से अभिभावकों और विद्यार्थियों को अवगत करवाया। समस्त कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 33 विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुनील चौहान ने विद्यार्थियों को जीवन में विभिन्न नैतिक मूल्य का समावेश करने और परीक्षाओं की तैयारी करते हुए आगे बढ़ते रहने और उपलब्धियां हासिल कर देश, समाज और विद्यालय के नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने समस्त अध्यापकों, अभिभावकों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं व बधाई दी।