पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर में साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लेते पूर्व सैनिक। संवाद
हमीरपुर। पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर में पुलिस कांस्टेबल के 123 पदों पर भर्ती के लिए शिमला जिला के पूर्व सैनिकों का साक्षात्कार आयोजित किया गया। प्रक्रिया सुबह 11 बजे शुरू हुई। इस दौरान एक जनवरी 2022 से एक जनवरी 2024 के बीच सेवानिवृत्त हुए 32 पूर्व सैनिकों ने दस्तावेजों की जांच करवाई। इनमें सामान्य वर्ग के 30 और अनुसूचित जाति वर्ग के दो उम्मीदवार शामिल रहे। पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर के रोजगार विंग प्रभारी रविंद्र ठाकुर ने बताया कि यह जांच विशेष रूप से शिमला जिला के पूर्व सैनिकों के लिए आयोजित की गई।