फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते समय प्रेशर कुक्कर फटने से महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के साथ लगते जिला कांगड़ा के कूहना गांव में भोजन बनाते समय प्रेशर कुक्कर फटने से एक महिला झुलस गई है। महिला का उपचार नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित पूनम धनोआ के पति राजीव सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर जब पूनम रसोई घर में भोजन बना रही थी तो जोर से धमाके के साथ प्रेशर कुक्कर फट गया। इस कारण उसकी दोनों बाजू झुलस गईं। पीड़िता को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। राजीव सिंह ने कहा कि जानी मानी कंपनी का यह प्रेशर कुक्कर करीब पांच माह पूर्व ही उन्होंने साढ़े चार हजार रुपये का खरीदा था। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से उन्होंने इतने पैसे खर्च किए, परंतु कंपनी के दावों की धज्जियां उड़ गई हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी इस घटना में बाल-बाल बची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें