गलोड़ (हमीरपुर)। पुलिस चौकी गलोड़ ने यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर शिकंजा कसते हुए पिछले एक सप्ताह में 32 वाहन चालकों के चालान काटकर 2700 रुपये वसूले हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर नाका लगाकर पुलिस ने ट्रिपल राइडिंग, वाहन चलाते समय फोन का उपयोग करना, बिना हेलमेेट वाहन चालकों के चालान काटे हैं। इसके साथ पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले लोगों के चालान काटकर 200 रुपये वसूला है। इस संबंध में पुलिस चौकी गलोड़ प्रभारी विक्रम सिंह ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में वाहन चालकों पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रभारी ने वाहन चालकों से आह्वान किया है कि वह यातायात नियमों का पालन करें।