फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान्यता नवीनीकरण के लिए बार बार न मांगें जाएं प्रमाण पत्र : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। निजी स्कूल संघ हमीरपुर का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर कुलदीप सिंह से मिला। इस दौरान संघ के उपाध्यक्ष जगजीत ठाकुर, जिलाध्यक्ष देव राज वर्मा, महासचिव राजेश ठाकुर, नादौन ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कुमार और मुकेश कुमार उपस्थित रहे। संघ ने उपनिदेशक से मांग उठाई कि प्रथम कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा की मान्यता के लिए हर वर्ष रिन्यूअल के लिए स्कूल से बार-बार प्रमाण पत्र न मांगा जाए।
विज्ञापन

बैठक में सहमति बनी कि रिन्यूअल के लिए भवन का सुरक्षा प्रमाण पत्र, अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र, सीए की रिपोर्ट, कमेटी सदस्यों का वर्तमान नवीनीकरण और शौचालय-पानी, खेल मैदान का मैनेजमेंट और एफिडेविट उपलब्ध करवाएं। निरीक्षण के सभी प्रमाण पत्र मौजूद होने चाहिए। इसके साथ अन्य फाइल जमा करवाने की तिथि 7 मार्च करने की मांग की गई है। इन सभी मांगों पर जिला उपनिदेशक ने अपनी सहमति प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें