फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रंगस में मिला सांभर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत ग्राम पंचायत रंगस के गांव हार होल्मी में एक नर सांभर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला है। जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा सांभर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गांव में खड्ड किनारे बने पंप हाउस की पिछली तरफ यह नर सांभर मृत मिला है। मंगलवार को कुछ लोगों ने इसे इसी क्षेत्र में घायलावस्था में घूमते हुए देखा था। इस बारे में लोगों ने बुधवार सुबह ही विभाग के क्षेत्र निरीक्षक को सूचना दी। इसके बाद विभाग के लोगों और ग्रामीणों ने इसकी तलाश आरंभ कर दी। इसी दौरान राजीव कुमार ने इसे पंप हाउस के पीछे मृत पड़ा देखा।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि सांभर के आगे के दोनों पैर टूटे हुए थे। जबकि उसके मुंह पर भी गहरी चोट के निशान हैं। उन्होंने बताया कि सांभर के मुंह में आगे के दो दांत टूटे हुए हैं। इस संबंध में रंगस पंचायत प्रधान उर्मिला देवी ने बताया कि उन्हें जैसे ही इस बारे में सूचना मिली उन्होंने तुरंत विभाग को सूचना दे दी। विभाग के निरीक्षक अर्जुन कुमार ने बताया कि उन्हें बुधवार सुबह इस बारे में सूचना मिली थी। उसके बाद घायल सांभर की तलाश ग्रामीणों की मदद से की जा रही थी। इसी दौरान सांभर पंप हाउस के पास मृत मिला। उन्होंने बताया कि इस बारे में उच्चाधिकारियों तथा पुलिस को सूचना दे दी गई है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। गोर हो कि मंगलवार को नादौन के बेला गांव में शिकारियों ने एक मादा सांभर को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। अब रंगस पंचायत में मृत सांभर मिलने से लोग अनुमान लगा रहे हैं कि शिकारियों के हमले से यह घायल हुआ होगा और उसके बाद सांभर ने दम तोड़ दिया। पुलिस थाना नादौन के प्रभारी महेंद्र परमार ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें