भोटा (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत करेर से चोरी हुई शटरिंग की प्लेटों के मामले में बड़सर पुलिस ने चार आरोपियों को मंडी जिले के नेरचौक से दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें 24 नवंबर तक पुलिस रिमांड पुलिस मिला है। इसे पूर्व लोहारड़ा गांव से चोरी हुई शटरिंग प्लेटों के आरोपियों को भी पुलिस ने नेरचौक से ही दबोचा था।
पुलिस चौकी भोटा के तहत पड़ते करेर गांव से 15 नवंबर को लोहे की शटरिंग की 50 प्लेटें चोरी हुई थीं। संबंधित मालिक को इस चोरी का पता चलते ही उसने 16 नवंबर सुबह पुलिस थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीते मंगलवार को उन्हें नेरचौक से दबोचा है। वहीं थाना प्रभारी बड़सर जगदीश चंद का कहना है कि पुलिस ने चार आरोपियों को नेरचौक से दबोचा है। कोर्ट ने आरोपियों को 24 नवंबर तक का पुलिस रिमांड पर भेजा है।