फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा संसद में जंगलबेरी के विद्यार्थियों का रहा दबदबा

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लंबलू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोहणी में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय बाल संसद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंगलबेरी ने पहला, बिझड़ ने दूसरा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में छह स्कूलों राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज, बिझड़ी, गलोड़, हमीरपुर, नादौन तथा जंगलबेरी ने भाग लिया। विजेताओं को विधायक नरेंद्र ठाकुर ने पुरस्कृत किया गया। अपने संबोधन में युवा संसद में विधायक नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षा के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए करोड़ों रुपये व्यय किए जा रहे हैं ताकि, बच्चों को घर के नजदीक गुणात्मक शिक्षा प्रदान की जा सके। उन्होंने स्कूल प्रिंसिपल को कंप्यूटर प्रिंटर तथा मंच के छत निर्माण तथा टायलों के लिए प्राक्कलन तैयार कर भेजने को कहा गया।
इस अवसर पर हमीरपुर भाजपा मंडलाध्यक्ष बलदेव धीमान, महासचिव राजेश गौतम, ग्राम पंचायत बोहणीं के उपप्रधान प्रवीण शर्मा, शिक्षा उपनिदेशक (उच्चतर) सोमदत्त सांख्यान, नोडल अधिकारी रमेश शर्मा, एसएमसी प्रधान सुनील कुमार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंगड़ के प्रधानाचार्य जगदीश रणौत के अतिरिक्त अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें