हमीरपुर। जिला हमीरपुर में पंचायत उपचुनाव के लिए 29 जुलाई को 44 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। जिलाभर की विभिन्न पंचायतों में 2 प्रधान, 3 उपप्रधान और 34 वार्ड सदस्यों के खाली पदों के लिए सुबह सात से शाम तीन बजे तक मतदान होगा। तीन बजे के बाद 91 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला होगा। इन पदों में प्रधान के दो पदों के लिए पांच आवेदन आए हैं। जबकि उपप्रधान के तीन पदों के लिए 21 और वार्ड सदस्यों के 34 पदों के लि 65 आवेदन आए हैं।
44 मतदान केंद्रों में मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को रवाना हो गई हैं। इन सभी मतदान केंद्रों में से प्रत्येक पर पांच पोलिंग पार्टी सदस्य मौजूद रहेंगे। इन 44 केंद्रों पर प्रत्येक केंद्र में एक पुलिस कर्मी और एक होमगार्ड का जवान तैनात रहेगा। 29 जुलाई को तुरंत बाद मतगणना कर प्रधान, उप प्रधान और वार्ड मेंबरों के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। जिला पंचायत अधिकारी रमेश कपूर का कहना है कि 29 जुलाई को पंचायत प्रतिनिधियों के विभिन्न 39 पदों के लिए 29 जुलाई को मतदान होगा। मतदान की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। शुक्रवार को मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। तीन बजे मतदान के बाद मतगणना भी हो जाएगी।