फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेजों से हासिल की लेक्चरर की नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर के एक स्कूल लेक्चरर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी हासिल करने का आरोप लगा है। सीनियर सेकेंडरी स्कूल के साथ सटे गांव के रहने वाले मनोहर लाल ने इस संदर्भ में उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में शिकायत की है। मनोहर लाल का आरोप है कि स्कूल लेक्चरर ने वर्ष 2006 में पीटीए पॉलिसी के तहत नियुक्त हुए स्कूल लेक्चरर के साक्षात्कार में फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किए थे।
विज्ञापन

अभ्यर्थी द्वारा उस दौरान जो शिक्षण अनुभव का प्रमाणपत्र लगाया गया है, वह फर्जी निकला है। शिक्षण अनुभव प्रमाणपत्र के आधार पर स्कूल लेक्चरर को साक्षात्कार में अतिरिक्त दस अंक दिए गए थे। शिकायतकर्ता ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ताल के प्रधानाचार्य से सूचना के अधिकार के तहत जानकारी हासिल करने के लिए आवेदन किया था। स्कूल प्रिंसिपल ने आरटीआई का जवाब देते हुए कहा कि संबंधित नाम से कोई भी व्यक्ति उनके स्कूल में पीटीए पर नहीं रहा है। मनोहर लाल ने इस मामले की विजिलेंस जांच कर दोषी स्कूल लेक्चरर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने पर स्कूल लेक्चरर के खिलाफ पुलिस में धोखाधड़ी के आरोप में भादंसं की धारा 420 के तहत केस दर्ज होना चाहिए। उधर, उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक सोमदत्त सांख्यान ने कहा कि अभी तक उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है, शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें