फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला की सब्जी मंडी में बढने लगे सब्जियों के दाम

विज्ञापन
सब्जियां
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला की सब्जी मंडी में पिछले कुछ दिनों से सब्जियों के दामों में काफी उछाल आया है। महंगाई के कारण लोगों को अब सब्जी खरीदने के लिए अपनी जेब अधिक ढीली करनी पड़ेगी। सब्जी मंडी में आलू, प्याज, भिंडी, करेला, बैंगन, टमाटर सहित अन्य सब्जियों के दामों में 5,10 और 20 रुपये तक वृद्धि हुई है। कई सब्जियों के दाम दोगुना हो गए हैं। हालांकि फलों के दामों में कोई परिवर्तन नहीं आया है।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में सब्जियों के दामों में और अधिक वृद्धि होने की संभावना है। दामों में वृद्धि होने से लोग अब किलो की बजाय आधो किलो ही सब्जी खरीद रहे हैं। वहीं दुकानदारों की सब्जी की बिक्री भी कम हो गई है। सब्जियों की दुकानों में लोगों की भीड़ कम देखने को मिल रही है। बरसात के मौसम में सब्जियों के दामों में वृद्धि हो जाने से गृहिणियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में एपीएमसी सचिव अनिल चौहान का कहना है कि सब्जियों के दामों 5 से 10 रुपये वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि बरसात में सब्जी के दामों में और वृद्धि होगी। क्योंकि बरसात में सप्लाई कम हो जाती है।
क्या कहते हैं दुकानदार
हरिओम का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से सब्जियों के दामों में लगातार वृद्धि हुई हैं। उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी में जो सब्जी थोक रेट पर 15 या 20 रुपये मिलती थी वह अब 25 से 30 रुपये मिल रही है। सब्जियों को सोच समझ कर खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन


अनिल कुमार का कहना है सब्जी मंडी में सब्जियों के दाम बढ़ जाने से दुकान में सब्जियों की ब्रिकी कम हो रही है। लोग किलो की बजाय आधा किलो ही सब्जी खरीद रहे हैं। जो सब्जी दिन में 20 से 30 किलो बिक जाती थी वह अब घट कर 15 रह गई है।

नेत्रपाल का कहना है कि प्याज, घिया, भिंडी, मटर आदि के दामों में काफी वृद्धि आई है। सब्जियों के दाम बढ़ जाने से लोग सब्जियों की खरीदारी कम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें मंदी की मार भी झेलनी पड़ रही है।

क्या कहती हैं गृहिणियां-
सुनीता देवी का कहना है कि सब्जियों के दाम बढ़ जाने से वह अब किलो की बजाय आधा किलो ही सब्जी खरीद रही हैं। उन्होंने कहा की पहले सौ रुपये में तीन या चार किलो सब्जी आ जाती थी। लेकिन अब सौ रुपये में दो किलो ही सब्जी खरीदी जा रही है।
आशा देवी का कहना है जो सब्जी पहले 10 या 20 रुपये मिलती थी, वह अब 30 या 40 रुपये में मिल रही है। उन्होंने कहा कि सब्जियों के दामों में वृद्धि हो जाने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सुमना देवी का कहना है सब्जी खरीदने के लिए अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से जिस प्रकार सब्जियों केे दामों में वृद्धि हुई है उससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा।
उर्मिला देवी का कहना है पहले सब्जियों के दाम कम होने से घर में रोजाना कोई न कोई सब्जी बनती थी, लेकिन अब सब्जियों के दामों में वृद्धि होने से सब्जी बनाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

सब्जियों के दाम
वस्तु 15 जून 25 जून
टमाटर 20 30
प्याज 20 25
बैंगन 20 30
मटर 80 100
खीरा 30 40
करेला 30 40
अदरक 100 80
फूलगोभी 50 60
शिमला मिर्च 40 50
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें