फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल महाकुंभ ग्रामीण खिलाडिय़ों को तराशने का बेहतर प्रयास : धूमल

विज्ञापन
विज्ञापन
टौणी देवी(हमीरपुर)। विकास खंड टौणी में रविवार को सांसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में हुआ। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इसमें खंड की लगभग 46 पंचायतों के सैकड़ों खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। धूमल का टौणी देवी पहुंचने पर स्थानीय लोगों के साथ ही स्कूल प्रबंधन ने स्वागत किया। पटाखों और ढोल नगाड़ों के साथ बास्केटबाल के मैच का शुभांरभ हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर पर धूमल ने कहा कि सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन ग्रामीण खिलाड़ियों को तराशने का बेहतर प्रयास है और इससे नए खिलाड़ियों को आगे आकर अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि टौणी देवी क्षेत्र के ही वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने कॉमनवेल्थ खेलों में दो बार मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र अत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने अपने कार्यकाल में खिलाड़ियों को तीन फीसदी आरक्षण दिया था और भाजपा सरकारें हमेशा खेलों को बढ़ावा देती आई हैं। इससे पूर्व भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अभयवीर लवली, अनिल परमार, अश्वनी गथानिया, विकास शर्मा, अजय वर्मा सहित अन्य ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कैप्टन रणजीत सिंह, महामंत्री पवन शर्मा, भाजपा नेता विजय बहल, वीरेंद्र ठाकुर, प्रेम लता ठाकुर, स्कूल प्रधानाचार्य वंदना धीमान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें