फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताल में निर्मित तरल नाइट्रोजन प्लांट का हुआ लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्रामीण विकास, पशुपालन और मत्स्य विभाग मंत्री वीरेंद्र कंवर ने शनिवार को ताल में साढ़े तीन करोड़ की लागत से निर्मित तरल नाइट्रोजन प्लांट का लोकार्पण किया। इस प्लांट से तीन जिलों हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर को नाइट्रोजन की सप्लाई की जाएगी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पशु पालन और दूध उत्पादन में स्वरोजगार की असीम संभावनाएं हैं। इसी को मद्देनजर रखते हुए राज्य में गोपालन के साथ-साथ बकरी पालन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इस के लिए गरीब और बीपीएल परिवारों को उपदान पर राजस्थान की उत्तम किस्म की बकरियां उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बकरी पालन को आजीविका मिशन के साथ जोड़ा जाएगा और मनरेगा से बकरी पालन के लिए शेड भी निर्मित किए जाएंगे ताकि बीपीएल परिवार बकरी पालन के साथ जुड़कर अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर सकें। उन्होंने कहा कि खेतों में फसलों को लावारिस पशुओं से बचाने के लिए मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना भी आरंभ की गई है। वर्तमान प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए कृत संकल्प है। ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि अधिकारियों को आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित निदान के दिशा निर्देश भी दिए गए हैं। इस अवसर पर सांसद अनुराग ठाकुर, विधायक नरेंद्र ठाकुर, विधायक कमलेश कुमारी, भाजपा मंडलाध्यक्ष हमीरपुर बलदेव धीमान, नादौन मंडल के प्रभारी अजय शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें