फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद में चार नए मनोनीत सदस्यों ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। टाउन हाल हमीरपुर में शुक्रवार को नगर परिषद हमीरपुर के मनोनीत चार पार्षदों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सहायक आयुक्त एवं कार्यकारी एसडीएम अनुपम ठाकुर ने मनोनीत सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रदेश सरकार ने शकुंतला धीमान पत्नी विक्रम सिंह वार्ड नंबर एक, संदीप भारद्वाज पुत्र योग राज वार्ड नंबर चार, विधि चंद शर्मा पुत्र सुखदेव शर्मा वार्ड नंबर पांच और मनोज कुमार पुत्र संसार सिंह वार्ड नंबर सात को वार्ड सदस्य के रूप में मनोनीत किया है।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक नरेंद्र ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष सलोचना देवी, उपाध्यक्ष दीप कुमार, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद विनोद कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा अनिल ठाकुर, मंडलाध्यक्ष बलदेव धीमान, महामंत्री हरीश शर्मा, प्यारे लाल, अजय शर्मा, राजेश गौतम सहित नगर परिषद के अन्य पार्षद उपस्थित रहे। विधायक नरेंद्र ठाकुर ने सभी मनोनीत सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मनोनीत पार्षद शहर की समस्याओं को दूर करने और इसे सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें